*सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में एसएमडीसी का गठन*
घोड़ाडोंगरी ।सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया। शासन के निर्देशों को शाला के प्राचार्य महोदय ने पढ़कर सभी को सुनाया एवं हर एक बिंदु को स्पष्ट रूप से समझाया। निर्देशानुसार एक अनुसूचित जाति एक अनुसूचित जनजाति एवं एक अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के पालकों का चयन सर्वसम्मति से किया गया महिला पालक एवं पुरुष पालकों का शासन के निर्देशों का पालन करते हुए चयन किया गया नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों को विगत वर्ष के आधार पर सर्वसम्मति से निरंतर रखा गया। शाला के प्राचार्य महोदय द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को एसएमडीसी के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई । शासन से प्राप्त होने वाली विभिन्न राशियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्राचार्य महोदय द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसएमडीसी के निर्वाचित / मनोनीत सदस्यों ने शाला में चल रही त्रैमासिक परीक्षा का अवलोकन भी किया एवं व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की ।
उपस्थित सदस्यों ने सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में स्कूल बस चलाने हेतु बात रखी इस पर प्राचार्य महोदय द्वारा विनम्रता पूर्वक कहा गया कि इस पर निर्णय शासन स्तर से होगा प्राचार्य महोदय द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गई।
Comments are closed.