*माटी गणेश सिद्ध गणेश* प्रशिक्षण कार्यशाला हुई आयोजित

प्रमोद सूर्यवंशी

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त अभियान अंतर्गत माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान द्वारा पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेकर गणेश उत्सव में स्वदेशी माटी की प्रतिमा की स्थापना करने तथा हरित उत्सव की परंपरा को अपनाने हेतु डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन द्वारा संयुक्त रूप से माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला में महाविद्यालयीन छात्रों को माटी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जीआर डोंगरे द्वारा अभियान की अवधारणा पर मार्गदर्शन देकर अपने घरों में माटी के गणेश जी की स्थापना का आह्वान कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया गया ।

नितिन प्रजापति द्वारा माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया ।कार्यक्रम में घनीराम गढ़ेकर ( मेंटर , पीएलवी ) ,महेश वराठे (पीएलवी ) , सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यशाला का संचालन एवं आभार प्रोफेसर श्री लोकेश झरबड़े द्वारा व्यक्त किया गया ।