शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के निर्देश के अनुसार आज महाविद्यालय में कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर हेमंत निरापूरे द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबड़े की अध्यक्षता में” माटी गणेश सिद्ध गणेश”अभियान अंतर्गत संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को अपने घरों में आगामी दिनों में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं का ही बिठाकर पूजन अर्चन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही प्रत्येक छात्रों को माय गवर्नमेंट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन ही शपथ लेने, तथा माटी के गणेश प्रतिमा के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो अपलोड करने हेतु प्रोत्साहित किया गया,
कार्यक्रम में डॉ अजय चौबे, डॉ अजाब खातरकर द्वारा संबोधित किया गया, कार्यक्रम में डॉ राजेश आर्य डॉ खेमराज महाजन,डॉ देवकृष्ण मगरदे,रामभगत यादव ,सौरभ,आकाश प्रेम सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे,कार्यक्रम का संचालन मोहित भोपते, एवं आभार प्रदर्शन डॉ अजाब खातरकर द्वारा किया गया l







