समृद्धि संकुल महिला आजीविका बहुप्रयोजन सहकारी संघ मर्यादित घोडाडोंगरी की चौथी वार्षिक आमसभा का आयोजन सोमवार 25 अगस्त को किया गया इस अवसर पर 25 ग्राम संगठनो से जुडी लगभग 147 प्रतिनिधी दीदीयों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा एवं वदंना से हुआ इसके पश्चात् पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में किये गये भौतिक व वित्तीय कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के लिये कार्ययोजना तैयार कर अनुमोदन किया गया संतो सरियाम एवं सुखिया दीदी ने
सफलता की कहानियां बताई मंच संचालन भारती सिनोटिया ने किया वार्षिक आमसभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह, ग्राम संगठन और सीआरपी दीदीयो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया समापन अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मनिषा मालवीय, दीदी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यकम का समापन किया गया।
Comments are closed.