तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय आमला द्वारा “पंच-ज ” अभियान के तहत ग्राम पंचायत ठानी ज.पं. आमला में माननीय न्यायाधीश श्री राहुल निरंकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आमला व माननीय न्यायधीश श्री कुशाग्र अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आमला द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया । न्यायधीश महोदय द्वारा अपने संबोधन में “पंच-ज ” अभियान के अंतर्गत पांच-ज जन, जल ,जंगल , जमीन , व जानवर सभी का संरक्षण करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत व विद्यालय के परिसर में विभिन्न प्रकार के 150 पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चाद गन्नी गौशाला व शिवमंदिर की टेकड़ी पर 711 पौधे केसिया , लक्ष्मीतरू , आम , नीम , करंज व कटहल के लगाए गए। पौधो को निसर्ग एप पर अपलोड किए गए । पौधारोपण के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच गणेश गोहे , जनपद सदस्य सुखराम कुमरे ,
बलवंत इवने , गन्नी गौशाला के संचालक व अध्यक्ष सुमरलाल इवने , सचिव बलिराम उइके , योगेश कुमरे , भोजराज इवने , नरेन्द्र प्रसाद सोनी , शिक्षिका रीतु चौहान , ललिता सातनकर , शिक्षक सुरेशपोटफोड़े , सचिव राजेन्द्र गंगारे,श्रीमती शीतल कवड़े (सहायक ग्रेड3 ) घनीराम गढ़ेकर ( परामर्शदाता , पीएलवी ) , निर्मला नारे (पीएलवी) , सागरती खातरकर (पीएलबी) छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।







