कांग्रेसी पहुंचे पुलिस चौकी, दिया ज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस चौकी पहुंचे ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस चौकी पहुंचे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी पर झूठी एफ.आई.आर. को वापस लेने संबंधी ज्ञापन सोपा। चौकी प्रभारी पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी थाना रानीपुर जिला बैतूल म.प्र.। को ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा के जुलुस में कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये जा रहे झंडे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी, पुलिस प्रशासन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज न करते हुए उल्टे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बिना विवेचना किए मामले दर्ज किये जा रहे है। जिसे लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में भी बहुत आकोस है। देखा जा रहा है कि सताधारी भाजपा द्वारा सता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज किये जा रहे है।
अतः माननीय राज्यपाल महोदयजी से निवेदन करते है कि जिला के कोतवाली कोठी बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लगे झूठे प्रकरण ई एफआईआर को निरस्त करने की हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता निवेदन करते है।







