#माटी_गणेश_सिद्ध_गणेश अभियान के तहत मिट्टी के गणेश जी बनाने का दिया प्रशिक्षण…

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं छात्र छात्राओं ने बनाए मिट्टी के गणेश जी

नवाचार करते हुए मूर्तियों में डाले गए बिल्व वृक्ष के बीज

 

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में म. प्र. जन अभियान परिषद द्वारा सभी नवांकुर /प्रस्फुटन समितियों एवं सी एम सी एल डी पी के विद्यार्थियों को मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक प्रजापति दीदी ने सभी प्रतिभागियों को सुंदर ढंग से मूर्ति बनाना सिखाया।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उईके ,जनपद सदस्य श्री प्रदीप विश्वास ,जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी श्री रूपचंद यादव जी, श्री नरेन्द्र उइके जी, प्रो हेमंत निरापुरे जी, विकास खंड समन्वयक संतोष सिंह राजपूत,नगर परिषद की पार्षद नेहा उइके सहित सी एम सी एल डी पी विद्यार्थी,प्रस्फुटन अध्यक्ष/सचिव एवं समस्त मेंटर्स उपस्थित रहे।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और गणेश चतुर्थी पर्व पर जन-जन को पवित्र माटी और गौमाता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है, ताकि जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहे और प्राकृतिक संतुलन भी अक्षुण्ण रहे…

#नवाचार
इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवाचार किया गया जिसमें सभी गणेश जी की मूर्तियों में बिल्व पत्र के पौधों के बीच लगाए गए इसका उद्देश्य यह है कि जब मूर्ति विसर्जित की जाएगी अपने बगीचे में बारे में खेत में तो यह बीज अंकुरित होकर पौधे बनेंगे और बड़े वृक्ष का रूप लेंगे इस तरह से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश इस नवाचार के माध्यम से दिया गया..
अंत में सभी का आभार ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने किया।