*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की आमला नगर को सौगात , सवा दो करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों के टेंडर जारी*
*जारी टेंडर में बस स्टैंड से चंद्रभागा नदी तक सड़क पर डिवाइडर एवं आकर्षक केंद्रीय प्रकाश व्यवस्था , सौंदरीकरण एवं मुख्य सड़क निर्माण समेत अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य होने है*
*आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत अभी तक पौने पांच करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों की मिल चुकी है स्वीकृति*
*विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के रंग लाए प्रयास , आमला नगर को अधोसंरचना विकास की बड़ी सौगात*
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से आमला नगर के सर्वांगीण एकीकृत विकास एवं आमला शहर के सौंदरीकरण एवं मुख्य सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए आमला नगर को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (चौथा चरण) अंतर्गत स्वीकृत सवा दो करोड़ रुपए लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों हेतु निविदाएँ जारी की गई हैं। इन कार्यों में बस स्टैंड से चंद्रभागा नदी तक सड़क पर डिवाइडर एवं आकर्षक केंद्रीय प्रकाश व्यवस्था
जनपद चौक से तहसील कार्यालय वाली मुख्य सड़क तक सीसी रोड एवं दोनों ओर नालियों का निर्माण
जनपद चौक का सौंदरीकरण कार्य, पुलिया निर्माण समेत अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य सम्मिलित है ।
गौरतलब है कि विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के साथ साथ संस्थागत अधोसंरचना उन्नयन के लिए सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत कुल पौने पांच करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों की सौगात मिल चुकी है जिनमें आमला जम्बड़ा रोड पर नगर पालिका परिषद आमला के लिए सर्वसुविधा युक्त भव्य निर्माणाधीन कार्यालय एवं हल ही में जारी टेंडर में स्वीकृत कार्य सम्मिलित है।
*नगर के विकास को केंद्रित है दीर्घकालीन एकीकृत विकास कार्ययोजना*
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा आमला नगर को केंद्रित दीर्घकालीन एकीकृत विकास कार्य योजना के क्रियान्वयन की श्रृंखला में जल्द 1 करोड़ से अधिक लागत से कायाकल्प 2.0 योजना अंतर्गत नगर में विभिन्न रोड ,नली निर्माण एवं एसबीएम 2.0 अंतर्गत एमआरएफ सेट निर्माण समेत अन्य कार्यों का भूमिपूजन जल्द किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत लागत से उपयोगित जल प्रबंधन सम्बंधित निविदा प्रकिया निर्णायक प्रगति पर है।
हाल ही में भोपाल प्रवास के दौरान विधायक डॉ. पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों से भेंट कर विशेष निधि से नगर में रोड, नालियों एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों हेतु विशेष अनुदान स्वीकृति का आग्रह किया है। जिनकी स्वीकृति शीघ्र मिलने की संभावना है।
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने चर्चा के दौरान कहा कि जल्द क्षेत्र को अनेकों और सौगातें मिलने जा रही है ।
*आमला के नागरिकों ने जताया विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार*
आमला नगरीय क्षेत्र के नागरिकों प्रबुद्ध जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों
नगर में करोड़ों रुपए लागत वाले निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं आमला नगर के हित में ऐतिहासिक सौगात दिलाने हेतु क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया है।
“मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत करोड़ों रुपए के निर्माण स्वीकृति एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आमला नगर की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हु : डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला सारणी विधानसभा”







