*मिट्टी के गणेश जी बनाकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाकर पर्यावरण की रक्षा करें*_ *कौशलेश प्रताप*
*माटी गणेश_सिद्ध_गणेश अभियान मिट्टी के गणेश जी बनाकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाकर पर्यावरण की रक्षा करें*_ *कौशलेश प्रताप*
*म.प्र जन अभियान परिषद विकास खंड कार्यालय आमला में आयोजित माटी के गणेश जी बनाने के प्रशिक्षको का प्रशिक्षण*
*परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाया जाएगा मिट्टी के गणेश भगवान घर घर बनाने का अभियान*
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा इस वर्ष घर घर मिट्टी गणेश जी गणेश चतुर्थी पर विराजमान करने के उद्देश्य से माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत विकासखंड आमला के पांचों सैक्टर में मिट्टी के गणेश जी बनाने के प्रशिक्षण आयोजित किये जाएंगे इन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षको का प्रशिक्षण विगत दिवस विकास खंड कार्यालय आमला में आयोजित किया गया उक्त प्रशिक्षण में मूर्तिकार ने सभी को सहज तरीके से मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया इस दौरान संभाग समन्वयक महोदय श्री कौशलेश प्रताप व जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रिया चौधरी ने आए माटी
कलाकर,परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि,सी एम सी एल ड़ी पी छात्रो ने माटी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया नवांकुर समिति के लखन यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष देशभर में करोड़ो लोग गणेश चतुर्थी पर बाजार से गणेश जी की प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति लाकर पूजा अर्चना करते है तदुपरांत नदी या अन्य स्थलों पर उनका विसर्जन करते है इससे पेंट व अन्य केमिकल जिनका प्रयोग मूर्ति बनाने के लिये किया जाता है वो नदी के पानी मे घुलकर उसमे रहने वाले जलीय जीवों को नुकसान करने सहित पर्यावरण प्रदूषित करते है
इनके लिए नर्मदा समग्र अभियान प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के पूर्व इस तरह का मिट्टी के गणेश जी बनाने का अभियान चलाता है व आमजन से अनुरोध करता है कि घर मे ही गमले या अन्य किसी पात्र में पानी भरकर इनका विसर्जन करें व गमले में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे विकासखंड स्तर के प्रशिक्षण उपरांत इस वर्ष पूरे प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ग्रामीणों को माटी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे व भाव के साथ पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देँगे। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान भगवान गणेश जी के प्रति जो भाव जागृत हुआ वह बाजार से गणेश जी खरीदकर लाने में नहीं होता है साथ ही खर्च भी कुछ नहीं है व बनाने में समय भी बहुत नहीं लगता सभी लोग पूरे परिवार के साथ मिलकर इस वर्ष गणेश जी अपने घर मे बनाए केवल मिट्टी और पानी के अलावा इसमें कुछ नहीं लगता है घर घर विराजे माटी गणेश पर्यारण संरक्षण का संदेश दे। कार्यक्रम मे परामर्शदाता अरविंद पाटणकर,घनीराम गढ़ेकर, नितेश साहु,छोटेलाल बामने नवांकुर समिति सदस्य जयपाल मोडक,सुम्मरलाल इवने,राजू यदुवंशी,बलिराम उइके,धर्मेंद्र गोचरे,दिलीप माथनकर,कार्तिक बारपेटे , दिपक यादव सतीश पुण्डे,हरिनारायण चौरसिया, नवांकुर सखी वर्षा अडलक,पुष्पलता डोंगरे, कंचना साबले,लीना महोबे, लक्ष्मी सोनी,नवनिता सोनी साधना सोनी एवम प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे । विकासखंड समन्वयक अरविंद माथनकर ने कार्यक्रम मे सभी का आभार व्यक्त किया ।







