नव निर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का भव्य स्वागत
घोड़ाडोंगरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए मध्यप्रदेश में नए जिला अध्यक्षों का चयन किया गया है। बैतूल जिले की कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री निलय विनोद डागा को सौंपी गई है।
उनके अध्यक्ष बनने पर जिले के कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। श्री डागा कर्मठ, ऊर्जावान और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक समझ उन्हें जिले में कांग्रेस का जनाधार मजबूत करने में सहायक बनाएगी।
सोमवार को उनके भोपाल से आगमन पर जिले की सीमाओं से ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। धार बैरियर, भोरा, शाहपुर, बरेठा, पाडर आदि स्थानों पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद रहे।
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बरेठा पहुंचकर श्री डागा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान को नई गति मिलेगी और जिले में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी।
Comments are closed.