नव निर्वाचित बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत

घोड़ा डोंगरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए पूरे मध्य प्रदेश में नया जिला अध्यक्ष का चयन किया गया है जिसमें बैतूल जिले से निलय विनोद डागा जी को जिले में अध्यक्ष की कमान सौंपी अब श्री निलय डागा जी की जवाबदारी है है

कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देंगे वह कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाएंगे श्री निलय विनोद डागा बैतूल से कांग्रेस के पूर्व विधायक भी रहे हैं उन्हें बैतूल की राजनीतिक जानकारी भी है वे कर्मठ व ऊर्जावान व्यक्तित्व है सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता भी है उनके अध्यक्ष बनने पर बैतूल जिले में कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है आज सोमवार को उनके भोपाल से आगमन पर जिले की लगी सीमाओं से ही ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया धार बैरियर से भोरा शाहपुर बरेठा पाडर आदि स्थानों पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं उनके स्वागत में उपस्थित थे

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बरेटा पहुंचकर श्री निलय डागा जी का फूल मालाओं डोल नगाड़ा से भव्य स्वागत किया जिला कांग्रेस उनके मार्गदर्शन संगठन सर्जन अभियान को गति मिलेगी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता की उनसे अपेक्षा है