फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने कराया डबल विकेट टूर्नामेंट , यश साहू, बृजेश धुर्वे ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

 

नगर घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा क्रिकेट मैदान में फ्रेंड्स क्लब के तत्वाधान में डबल विकेट टूर्नामेंट आयोजित किया।
इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में कुल 14 जोड़ी खिलाड़ियों ने हाथ आजमाए जिसके फाइनल में बृजेश धुर्वे, यश साहू की जोड़ी ने हरीश आरसे, आदर्श खंडेलवार की जोड़ी को हराया। प्रतियोगिता में सभी मैच दो-दो ओवर के खेले गए जिसके फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरीश आदर्श की जोड़ी ने निर्धारित दो ओवर में कुल 27 रन बनाए रनों का पीछा करने उतरी बृजेश- यश की जोड़ी ने मैच चार गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया प्रतियोगिता में यश साहू हरीश आरसे बृजेश धुर्वे राजकुमार भमोडिया ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की।
फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण खेलप्रेमी राजेंद्र मालवीय,खेलप्रेमी राकेश अरोरा, खेलप्रेमी सिद्धार्थ बिहारे, खेलप्रेमी विनोद पतारिया ने विजेता विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया प्रथम पुरस्कार ₹1500 एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार ₹600 एवं ट्रॉफी खिलाड़ियों को दिए गए एकदिवसीय क्रिकेट

प्रतियोगिता को सफल रूप से संपन्न कराने में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के समीर पाठक, आनंद अग्रवाल, तीर्थराज माथनकर, इमरान राजा खान, वसीम अली, मुकेश गायकवाड़,नरेंद्र चौकसे, दीपक धोटे , वासु प्रधान, दीपांशु साहू, हरिलाल प्रजापति, अख्तर खान, शशांक सोनी, कमलेश मांझी, संतोष इवने का आयोजन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।