नगर परिषद में अध्यक्ष मीरावती उईके ने किया ध्वजारोहण

 

घोड़ाडोंगरी । स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में आज सर्वप्रथम नगर वासियों ने शहीद स्मारक पर जाकर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।उसके बाद नगर परिषद में अध्यक्ष मीरावन्ती उईके के ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सोनू खनूजा ने किया । जनपद कार्यालय में अध्यक्ष राहुल उईके ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । संदीपनी हायर सेकंडरी विद्यालय में प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

नगर का मुख्य कार्यक्रम दुर्गा चौक में आयोजित किया । जहां सभी नगर वासी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने व्यापारी संघ का ध्वजारोहण किया । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हर व्यापारी अगर अपने दुकान के आसपास की पन्नियों को एक जगह इकट्ठा करें तो हमारा नगर और बेहतर और स्वच्छ हो सकता है।

Comments are closed.