व्यापारी संघ अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
घोड़ाडोंगरी – विगत 7 अगस्त को घोड़ाडोंगरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ जिसमें व्यापारी संघ की ओर से अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही फार्म प. सुनील शर्मा द्वारा भरा गया दूसरा फार्म नही होने की स्थिति में प. सुनील शर्मा को निर्विरोध व्यापारी संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया।
घोड़ाडोंगरी ब्राह्मण समुदाय के लिए यह एक बड़ी बात है क्योंकि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के लगभग 3 – 4 ही व्यापारी है ब्राह्मण समाज के इतने कम व्यापारी होने पर भी व्यापारी संघ ने एक कुशल मिलनसार व्यापारी संघ का अध्यक्ष बना कर प. सुनील शर्मा पर भरोसा जताया है। प.सुनील शर्मा सभी धार्मिक समाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते रहते है साथ ही वे एक सच्चे गौ भक्त हैं
खुशी मनाते हुए सर्व ब्राह्मण समाज ने नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर में प. सुनील शर्मा का शॉल श्रीफल माला से सम्मान किया।
इस अवसर पर समाज के प.त्रिभुवन पाण्डेय प.सन्तोष पारासर प.ललित शर्मा प.संजय शर्मा प.समीर पाठक प. प्रदीप शर्मा प.प्रवीण शर्मा प.गिरीश तुकदेव प.आभास मिश्रा उपस्थित रहे।







