शासन की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क साइकिल वितरण के तहत जिसमें छात्र छात्राएं दूर-दराज से पैदल आते थे उन ग्रामीण बच्चों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है जिसके तहत कक्षा छठवीं की 260एवं कक्षा नौवीं 97 कुल 123 साइकिल वितरित की जो नन्हे मुन्ने अपने घर से पैदल विद्यालय तक पहुंचाने थे। अब बड़ी सुगमता के साथ विद्यालय पहुंचेंगे बारिश की रिमझिम फ़ुआरो के बीच घोड़ाडोंगरी विधानसभा के विधायक माननीय गंगा सज्जन सिंह उईके जी का स्वागत शासकीय हाई स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय बांसपुर में किया गया साइकिल वितरण समारोह में ग्राम बांसपुर पहुंची तब विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों द्वारा उनका जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं साइकिल पूजन के साथ किया गया इसी कड़ी में विधायक महोदय द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया ।
विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उपस्थित ग्रामीण जनों और हाई स्कूल की छात्रा नंदिनी एवं पायल द्वारा विधायक महोदय का हुबहू छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया किया। इसी कड़ी में उपस्थित समस्त लोगों का सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक महोदय द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ने बा आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने के साथ ही भविष्य में अपना वह अपने विद्यालय ग्राम का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
विद्यालय में हरदम अपना योगदान देने वाले श्री रामकृष्ण मालवीय जी ग्राम के सरपंच श्री रामवकेश वरकड़े जी उपसरपंच श्री मति चुनिया बाई राजेश भौरसे श्री कालूराम दृश्यमकर श्री साहब लाल रघुवंशी जी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य श्री एम एल अहाके वरिष्ठ शिक्षक श्री टी के वर्मा श्रीमति रुकमा इवने श्री टी एस काजले श्रीमती राखी निरापुरे श्री संजीव प्रजापति श्री संजय वर्मा एवं माध्यमिक विद्यालय से वरिष्ठ शिक्षक श्री के एस वरकड़े शिक्षक श्री दीपक कुमार अहिरवार श्री दशरथ धुर्वे श्रीमति राधिका खाड़े श्री मति जीतो धुर्वे श्री मति रक्षा प्रजापति एवं समस्त शाला स्टाफ एवं मंडल अध्यक्ष श्री राजेश महतो उपाध्यक्ष श्री राकेश अरोड़ा पूर्व उपाध्यक्ष इंदल यादव युवा मोर्चा के अध्यक्ष सिद्धार्थ विहारे श्री आभाष मिश्रा श्री विकास अग्रवाल के अलावा समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में हाई स्कूल के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालय में भी विधायक मैडम का आगमन हुआ जिसमें शासन से प्राप्त डिजिटल बोर्ड एवं कालूराम दर्श्यांकर जी द्वारा प्रदत प्रोजेक्टर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिससे बच्चों के शिक्षण एवं सीखने सिखाने में यह डिजिटल बोर्ड बहुत ही उपयोगी साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख श्री एम. एल अहाके जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों का आभार प्रकट किया गया।।







