सरस्वती भलावी राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका नेशनल कैंप में शामिल होने वाली पहली खिलाड़ी

 

बैतूल जिले के टेमनी गांव की होनहार खिलाड़ी सरस्वती भलावी का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका नेशनल कैंप के लिए हुआ है सरस्वती मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर नेशनल कैंप के लिए चयनित हुई है

नेशनल कैंप 4 अगस्त से 13 अगस्त तक महू (इंदौर ) में आयोजित किया जा रहा है यहां से चयनित खिलाड़ी जोरात ( असम ) में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाएंगे सरस्वती भलावी बालिका फुटबॉल में टेमनी से ओपन नेशनल्स कैंप में चयनित होने वाली पहली खिलाड़ी है इस सफलता के लिए उन्हें उनके कोच कृष्णा उइके , जिला फुटबॉल संघ के कोच प्रवीण यादव एवं सभी क्लब के खिलाड़ीयों ने शुभकामनाएं दीं है