*शाहपुर में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती*

 

*राष्ट्रीय वीर दुर्गादास की मूर्ति का हुआ अनावरण*

शाहपुर: राठौर समाज शाहपुर द्वारा आज नगर में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में राठौर समाज के पदाधिकारी सहित जिलेभर के सामाजिक लोग मौजूद रहें। इस खास मौके पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ कार्यक्रम स्थल नगर परिषद प्रांगण पहुंचा, जहां पर वीर दुर्गादास की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर 25 यूनिट रक्तादान किया गया एवं कक्षा दसवीं 12वीं में प्रवीण सूची में आए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ,निलय डागा, पूर्व विधायक ,शिव प्रसाद राठौर पूर्व विधायक ,सुभाष राठौर जिला अध्यक्ष, पम्मी राठौर उपाध्यक्ष नप,महेश राठौर उपाध्यक्ष नप बैतूल, राजेश राठौर नगर अध्यक्ष शाहपुर, आशीष राठौर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ममता राठौर जिला अध्यक्ष महिला, अंकित राठौर जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बैतूल, एवं समस्त इकाई अध्यक्ष और जिला कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।

राठौर समाज के गौरव दुर्गादास राठौर की 378वीं जयंती समारोह के अवसर पर सामाजिक बंधु सुबह 10 बजे नगर परिषद प्रांगण में एकत्र हुए।यहां से ढाेल व बैंड-बाजे के साथ विशाल चल समारोह में निकाला गया। नगर विभिन्न मार्गो से होते हुए चल समारोह वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

युवा अध्यक्ष आशीष राठौर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीबीएसई ओर बोर्ड परीक्षा मेंप्रवीण सूची में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।