घोड़ाडोंगरी विधानसभा स्तर पर प्राचार्यों के साथ विधायक ने किया प्रेरणा संवाद

(घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, चिचोली ब्लाक के बीईओ,प्राचार्य रहे उपस्थित )
प्राचार्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए नवाचार एवं समस्याओं से विधायक को अवगत कराया ।

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी विधानसभा स्तर पर सोमवार क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा विधानसभा स्तर पर घोड़ाडोंगरी के सांदीपनि विद्यालय में हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्यों के साथ प्रेरणा संवाद किया । कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी घोड़ाडोंगरी बीईओ डी. के. मानकर ,चिचोली बीईओ दीपक महाले, शाहपुर बीईओ डी.के.बर्डे द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम में माननीय विधायक द्वारा घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से उपस्थित सभी प्राचार्यों से परिचय प्राप्त किया । विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी मैं घोड़ाडोंगरी सांदीपनि विद्यालय में आती हूं यहां की व्यवस्था को देखकर मेरे मन में हमेशा विचार आता था की मेरी विधानसभा के सभी स्कूलों में भी ऐसा ही बेहतर कार्य होना चाहिए ,मेरे द्वारा प्राचार्य श्री तिवारी जी से कहा था आपके विद्यालय में विधानसभा के सभी प्राचार्यों के साथ प्रेरणा संवाद आयोजित हो जिससे आपके द्वारा विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे नवाचारों से सभी प्राचार्य अवगत हो सके और अपने स्कूलों में भी अच्छा कार्य कर सके ।प्रेरणा संवाद का उद्देश्य हम सभी एक दूसरे से अपने सुझाव एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार साझा कर सके । सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी जी एवं शिक्षकों का कार्य बहुत अच्छा है । विधायक श्रीमती गंगासज्जन सिंह उइके
ने विधानसभा क्षेत्र के सभी बीईओ व प्राचार्यों को विकासखंड स्तर पर नवाचार किए जाने हेतु मार्गदर्शित किया । उन्होंने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी कार्य शैली ही आपको आगे पहुंचती है । मैं खुद भी शिक्षक वर्ग से हूं मेरी विधानसभा का शिक्षक एक आदर्श शिक्षक कहलाये ।प्राचार्य अपने समय और कार्य के प्रति ईमानदार हो तो इसका प्रभाव दूसरों पर भी पड़ता है। प्राचार्य एवं शिक्षक टीम वर्क के तहत कार्य करें । विद्यालय में हर तरह की गतिविधि कराए जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर बढ़ेगा । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य विवेक तिवारी ने प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में माननीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसज्जन सिंह उईके विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं उपस्थित प्राचार्यों को उनके विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि सर्वप्रथम शाला प्रबंधन ,शैक्षणिक पहलू,और पाठ्यक्रम गतिविधियो सहित उनके विद्यालय में आयोजित 11 समितियां के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य नियमित कॉलखण्डों में भी जाए और कठिन विषयों गणित, अंग्रेजी, रसायन, भौतिकी आदि में विषय शिक्षकों से आपसी विचार विमर्श साझा कर नवाचार करते रहे । बच्चों को फ्रेंडली रखें जिससे वह अपने मन की बात शिक्षकों से कह सके । शिक्षक को समाज में एक आदर्श नागरिक की संज्ञा मिली है ।विधानसभा स्तरीय प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्यों को श्री तिवारी ने कहा कि मेरे सुझाव की जहां भी आवश्यकता होगी मैं हमेशा आपके लिए तत्पर रहूंगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोड़ाडोंगरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. के. मानकर ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी प्रयास कर निरंतर आगे बढ़ा रहे है, हमारी विधायक मैडम जो कि शिक्षक वर्ग से आती है उनकी जो सच है मेरी विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े हम सभी भी अपने-अपने स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ेंगे। प्रेरणा संवाद कार्यक्रम को चिचोली बीईओ दीपक महाले, शाहपुर बीईओ डी.के बरडे बीआरसी पी.सी.बोस सहित सभी प्राचार्यों ने भी अपने अपने सुझाव एवं विद्यालय की समस्याओं से माननीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके को अवगत कराया । जहां सभी प्राचार्यों की बातों को विधायक जी द्वारा ध्यान से सुनकर अपनी डायरी में नोट भी किया एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया ।प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के सभी प्राचार्य उपस्थित रहें।