सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी, मॉडल स्कूल के 116 विद्यार्थियों को विधायक ने वितरित की साइकिल।

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी, मॉडल स्कूल के 116 विद्यार्थियों को विधायक ने वितरित की साइकिल।
घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत
चित्रकला, रांगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सांदीपनि विद्यालय की एनसीसी छात्राओं को ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान ।

घोड़ाडोंगरी ।नगर घोड़ाडोंगरी के सांदीपनि विद्यालय और मॉडल स्कूल के 116 विद्यार्थियों को सोमवार लोकप्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साइकिलो का वितरण किया गया ।सर्वप्रथम सांदीपनि विद्यालय की एनसीसी की छात्राओं द्वारा विधायक महोदया को गेट से मार्चपास्ट करते हुए मंच तक लाकर सलामी दी गई। प्राचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय की एनसीसी छात्राओं द्वारा ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिन्हें गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र भेजा हे सभी एनसीसी की छात्राओं को विधायक श्रीमती गंगासज्जन सिंह उईके एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती गंगासज्जन सिंह उईके ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अच्छा कार्य हो रहा है विद्यालय में लम्बी दूरी तय करके आने वाले छात्र/छात्राओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े उन्हें आज शासन की योजना के तहत साइकिल वितरण किया जा रहा है ।उन्होंने सभी छात्र/छात्राओं को अच्छी शिक्षा गृहण कर अपने परिवार, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की । विधायक श्रीमती गंगासज्जन सिंह उईके द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में आयोजित चित्रकला एवं रंगोली

प्रतियोगिता को भी देखा एवं छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों की सराहना की । सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने कहा कि भाजपा सरकार में केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी विकास कर रही है छात्रों को अब पढ़ने पर ध्यान देना है उनकी पढ़ाई की चिंता सरकार कर रही है।आप सभी भाग्यशाली हो जिन्हें शासन की हर सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा हे । भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने अपने संबोधन में शासन से मिलने वाली साइकिल ,गणवेश,छात्रवृत्ति एवंअन्य योजना का विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिए जाने सहित अच्छी सुविधा पर विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,आदिवासी युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक उईके ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, आभाष मिश्रा वरिष्ठ इंदल यादव, एडवोकेट विवेक जैन ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, रामशंकर गोहे भाजपा नेत्री संगीता साहू, उर्मिला तिवारी पार्षद श्रीमती नीतू सोनी सविता पथारिया श्रीयादव ,नंदकिशोर

उईके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक सहित सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी,मॉडल स्कूल से जी.पी.डेहरिया शिक्षक/शिक्षिकाये उपस्थित रही ।