पुनर्वास क्षेत्र चोपना में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न

 

आज 12 अगस्त को पुनर्वास क्षेत्र चोपना में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का समापन स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस सफल आयोजन का संचालन भारतीय जनता पार्टी चोपना मंडल द्वारा किया गया, जिसमें मंडल प्रभारी किशोरी वर्दे, मंडल अध्यक्ष विप्पलव समद्वार, जिला जनपद सदस्य श्रीमती सीमा तपन विश्वास, वरिष्ठ नेता तपन विश्वास, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पाल, बापी बैन, अरविंद धुर्वे, राधे श्याम उईके, महेश सरकार, जितेंद्र मंडल, सहदेव राय, देवदूति बैरागी, पवित्र बहादुर, तपन मंडल, श्रीमती संगीता पांडे, मीनू हालदार, तृप्ति मंडल सहित चोपना मंडल के सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक गण, स्कूल के बच्चे, और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री एस. पी. सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता पाने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि “जीवन में अनुशासन, मेहनत और सही दिशा ही लक्ष्य तक पहुँचने की सबसे बड़ी कुंजी है।” साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में सही लक्ष्य चुनने और उस दिशा में सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी।यह यात्रा *हर घर तिरंगा* अभियान की भावना के अनुरूप थी, जिसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। तिरंगे के सम्मान में, एकता के संदेश के साथ… चोपना में उमड़ा जनसैलाब!
*जय हिंद! वंदे मातरम्!* 🇮🇳