*स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
सारनी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल सारनी के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को जयस्तम्भ चौक से शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार की मौजूदगी में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में नपा अध्यक्ष किशोर वरदे,तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक कमलेश सिंह,नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार मण्डल अध्यक्ष नागेंद निगम,सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जिस प्रकार अपने शौर्य का प्रदर्शन किया है वह देश के लिए गर्व का विषय है।
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि शहीदों के अप्रतिम बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। यह तिरंगा यात्रा आजादी के अमर शहीदों एवं हमारे सेना के वीर जवानों को समर्पित है। नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ने किया। तिरंगा यात्रा के सफल संयोजन में अभियान के मण्डल संयोजक सुनील अग्रवाल,सहसंयोजक कुबेर डोंगरे,रेवा मगरदे,राजकुमार नागले सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल,जीपी सिंह,जगदीश आहूजा,वरिष्ठ नेता श्याम मदान,समाजसेवी सुनील भारद्वाज,शिबू सिंह,परमेश्वर नागले,गोलू राजपूत,सुनन्दा पाटिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।







