अधिकारियों कर्मचारियों को तैयारियों के दिए आवश्यक निर्देश ।
नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप द्वारा नगर परिषद के स्थानीय मोक्षधाम के पास भुजरियां घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एवं सभी शाखा प्रभारी भुजलिया पर्व की तैयारियों संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसमें भुजरिया घाट पर वाटर बाड़ी निर्माण कार्य , घाट पर रंगाई पुताई लाइटिंग व्यवस्था एवं दर्शनार्थी हेतु बैठक व्यवस्था तथा स्वच्छता साफ सफाई एवं बाजार चौक में भुजरियां चल समारोह के स्वागत के संबंध में निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपूरे ,विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप सभापति श्री अजय विजय पोटफोड़े पार्षद विभाग योगेश जगताप , कैलाश आजाद नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एस उईके, विनोद पिपरोले, सुनील शनिचरे, आशीष गड़कर सहित परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments are closed.