75 कदमों ने तिरंगा बैज लगाया तो स्कूली बच्चों ने रेलवे स्टेशन पर भेंट की राखियां

रक्षा बंधन के एकदिन पहले सरहदी क्षेत्र में पहुंचेगा राष्ट्र रक्षा मिशन दल
बैतूल। जिले में सामाजिक एवं सेना एवं देशप्रेम के कार्यक्रमों में अग्रणी बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति 26 वें वर्ष में अपने राष्ट्र रक्षा मिशन प्रकल्प के तहत रक्षाबंधन से एक दिन पहले 8 अगस्त को सरहद पर पहुंचेगी।रक्षाबंधन के दिन भारत पाक सीमा अबोहर, फाजिल्का में सरहदी बहनों द्वारा देश के फ्रंट लाइन योद्धाओं को राखी बांधी जाएगी। इस वर्ष 25 सदस्य संस्था अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम एवं सचिव भारत सिंह पदम के नेतृत्व में भारत पाक सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। 6 अगस्त 25 सदस्यीय दल का अभिनंदन एवं शुभ यात्रा

कार्यक्रम संस्था के संरक्षक आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में संजीवनी हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। 7 अगस्त को पातालकोट एक्सप्रेस से दल अबोहर के लिए रवाना हुआ।इस दौरान सरहदी बहनों को समाजसेवी बबलू हेमंतचंद दुबे जी की सेवा भावी टीम मेरे 75 कदम 75 दिन ने तिरंगा बैज लगाया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। श्री श्री ज्ञान मंदिर एवं संजीवनी स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों ने भी स्टेशन पहुंचकर राखियां भेंट दी।

Comments are closed.