“कॉलेज में मनाया कारगिल विजय दिवस”


शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 26 जुलाई से 8 अगस्त के बीच महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय में 26 जुलाई का कारगिल विजय दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए इस क्रम में कल शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 4 अगस्त 2025 दिन सोमवार को महाविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया जिसमें पहले छात्रों को शॉर्ट मूवी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई बाद में परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य देवीसिंह सिसोदिया ,विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी, डॉ साहबराव झरबडे,मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा कारगिल युद्ध में शहिद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शौर्य पराक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष परिजनों को भी श्रद्धांजलि व्यक्त की गई,

तथा भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई,कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ देवकृष्ण मगरदे द्वारा किया गया जिसका संचालन डॉ अजय चौबे एवं आभार प्रदर्शन डॉ अजाब खातरकर दौरा किया गया कार्यक्रम में प्रो राकेश सिसोदिया,डॉ यासमीन जिया,डॉ दामोदर झारे,डॉ खेमराज महाजन सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे l