*मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

प्रमोद सूर्यवंशी

 

एफ आर एच एस इंडिया बैतूल द्वारा बैतूल बाजार के भवानीपुरा आंगनवाड़ी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें ग्राम की महिलाओं बढ़ चढ़ के भाग लिया एफ आर एच एस टीम द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम को हिट में रखते हुए महिलाओं को स्थाई साधन महिला नसबंदी एवं अस्थाई साधन कॉपर टी, निरोध, छाया, अंतरा, माला डी के बारे में बताया साथ ही गर्भनिरोधक साधनों के बारे में बताया गया एवं बच्चों में अंतर रखने के उपाय बताए गए साथ इस प्रतियोगिता में

विजेता महिलाओं को उपहार भी दिया गया एफ आर एच एस इंडिया के जिला प्रभारी डॉ योगेश पवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन भवानीपुरा की आशा कार्यकर्ता मंजू पवार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका , काउंसलर रानी कुमारी, संगीता लोखंडे के साथ मिलकर कराया गया जिसमें करीब 20 से 25 महिलाओं ने भाग लिया श्रावण मास के कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।