सेक्टर घोड़ाडोंगरी के प्रत्येक केंद्र पर 1 से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह सेक्टर घोड़ाडोंगरी के प्रत्येक केंद्र पर 1 से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है 4/8/2025 को विश्व स्तनपान सप्ताह पर विशेष रैली का आयोजन किया गया तथा सभी माताओं से स्तनपान पर चर्चा की गई यह दिन माता और शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व को उजागर करने और स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है मां का दूध शिशुओं के लिए सर्वोत्तम पोषण प्रदान करता है यह शिशु को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है तथा मां का पीला पहला गाढ़ा दूध बच्चों का टीका होता है

जिसमें कोलेस्ट्रॉल होता है यह बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा अन्य बीमारी से बचता है माता को पोषण युक्त आहार लेने के लिए कहा गया कार्यक्रम में शामिल पर्यवेक्षक अनामिका छारी , स्कूल प्राचार्य प्रशांत गावड़े, शिक्षिका रिनी राठौर, ललिता गणेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे, संतोषी उबनारे , सत्यभामा गुप्ता, विमल रावल, विमला सलाम शमशाद बेगम शामिल रहे

Comments are closed.