शक्ति सदन के सभी बच्चों द्वारा परीक्षा में सफलता

ग्राम भारती शक्ति सदन शोभा पुर कॉलोनी मैं महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी निवासरत है ।शक्ति सदन में आश्रय के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य, एवं उनके बौद्धिक विकास के लिए संस्था द्वारा सफलतम प्रयास किया जाता है शक्ति सदन से प्राथमिक शाला ,माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं कॉलेज में बच्चे पढ़ने जा रहे हैं इस वर्ष सभी बच्चों ने अपनी पढ़ाई का परचम लहराया सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए जिसमें 12वीं में द्वितीय श्रेणी ,दसवीं में द्वितीय श्रेणी ,आठवीं में मेरिट तथा लोकल क्लास के बच्चे सभी उत्तीर्ण हुए। महिलाओं को उनकी योग्यता अनुसार आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण तथा आय अर्जन के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा पुराने कपड़ों पर बैग बनाना, डोर मेट बनाना ,मेहंदी लगाना, डेकोरेशन सामग्री तैयार करना सिलाई विभिन्न प्रकार के अचार बनाना तथा सेंट्रिपेड़ निर्माण कर आए अर्जित कर रही हैं। योग्यता अनुसार संस्था कार्यालय में भी उन्हें कार्य देकर मानदेय दिया जा रहा है।

शक्ति सदन में सभी महिलाएं एवं बच्चे तीजत्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। शक्ति सदन में अधिकारियों द्वारा अऔचक निरीक्षण कर मार्गदर्शन दिया जाता है। अधिकारियों द्वारा शक्ति सदन के उत्कृष्ट संचालन हमेशा सराहना की जाती है संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है शक्ति सदन के स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग रहता है।