शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 26 जुलाई से 8 अगस्त के बीच महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय में 26 जुलाई का कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित कर भारतीय वीर जवानों की शौर्य पराक्रम और साहस को याद करते हुए,
कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु महाविद्यालय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी डॉक्यूमेंट प्रदर्शनी, परिचर्चा आदि कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए इस क्रम में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 4 अगस्त 2025 दिन सोमवार को महाविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा जिसमें डॉक्यूमेंट प्रदर्शनी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा l







