भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में चल रहे तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण
घोड़ा डोंगरी भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में चल रहे तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत तहसील घोड़ा डोंगरी का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानी माधव गौशाला अनुसंधान केंद्र रानीपुर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यो को आज के संदर्भ में संगठन के महत्व और उसमें सबसे महत्वपूर्ण ग्राम इकाइयों का महत्व उसके सदस्य एवं पदाधिकारीयो को उनके दायित्व का महत्व और संगठन का कैसे विस्तार करते हुए संगठन के माध्यम से किसान समाज की उत्थान और उन्नति के लिए कैसे सदुपयोग किया जा सकता है इस बारे उन्हें प्रशिक्षित किया. कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारी यो ने अपनी रीति नीति के अनुसार केंद्र में वृक्षारोपण किया कार्यक्रम को संभागीय अध्यक्ष विनोद जी पाटिल उपाध्यक्ष अशोक मालिया जिला अध्यक्ष मनोज नवागे संभागीय कोषाध्यक्ष राजेश जी चौधरी प्रवक्ता शिवमोहन सिंह ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में लगभग 21 ग्राम समितियां के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए दिन में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष शंभू लाल नरे उपाध्यक्ष रमेश पटेल बंसीलाल साहू मदन चौहान देवेंद्र राठौर हेमंत यादव घनश्याम यादव बंटी सिनोटिया शहिद सैकड़ो किसान उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री ध्रुव मलिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कार्य करता मदन चौहान ने किया







