घोड़ाडोंगरी में स्टेट बैंक की शाखा खुलने से हर्ष

घोड़ाडोंगरी में वर्षों की मांग के बाद स्टेट बैंक की शाखा खुलने से खाताधारकों का हुई सुविधा जनता में हर्ष

(घोड़ाडोंगरी)सालों की मांग के बाद घोड़ाडोंगरी मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)की नई शाखा खुलने से नगर एवं क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है

ज्ञात हो घोड़ाडोंगरी में पूर्व से महाराष्ट्र बैंक ,सेंट्रल बैंक,बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है लेकिन स्टेट बैंक की शाखा नहीं होने से खाता धारकों को देशावाडी या सारणी पाथाखेड़ा जाना पड़ता है या

फिर बैतूल जिला मुख्यालय घोड़ाडोंगरी और आसपास के ज्यादातर शासकीय कर्मचारी निवासरत है या जो सेवानिवृत हो गए है ज्यादातर लोगों का खाता एसबीआई में है उन्हें या तो देशॉवाडी या सारणी में स्टेट बैंक जाना पड़ता था लेकिन जनता की मांग को देखते हुए स्टेट बैंक ने घोड़ाडोंगरी में सारणी बरेठा मुख्य मार्ग में अपनी नवीन शाखा की शुरुवात कर दी है जिससे स्टेट बैंक के अन्य शाखा के खाता धारक अपना खाता ट्रांसफर करवा रहे है और लेनदेन करके आसानी से स्टेट बैंक की सुविधाओं का लाभ ले रहे है