**शाहपुर: स्लाट बुक नहीं होने के कारण किसान परेशान चार दिन पूर्व 25 तारीख से पोर्टल हुआ बंद **
शाहपुर। स्थानीय किसानों को समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से मूंग की खरीदी 29 जुलाई तक का समय किसानों को स्लाट बुकिंग हेतु दिया गया था, लेकिन निर्धारित पोर्टल पर स्लाट बुकिंग की प्रक्रिया ई उपार्जन पोर्टल द्वारा 25 जुलाई से बाधित हो गई है, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं।
कृषक जगदीश सोनी और जगदीश वर्मा मनोरंजन विश्वास जलधार मंडल कौशल बडौदे छोटेलाल रायपुर ने बताया कि 29 जुलाई तक स्लाट बुक की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन 25 तारीख से ही पोर्टल पर स्लाट बनना बंद कर दी गई। जिसके कारण किसानों का स्लाट बुक नहीं हो सकी। इसका परिणाम यह हुआ है कि किसान अब अपनी फसल कम भाव पर बेचने को मजबूर हो गए हैं।
गत वर्ष की तुलना में मूंग की फसल इस बार अधिक हुई है, लेकिन पंजीयन की प्रक्रिया के सुचारू न होने के चलते, किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे कृषि उत्पादन और स्थानीय कृषकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
किसान संगठनों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और शासन से तत्काल स्लाइड बुकिंग करने की मांग की है ताकि किसान अपनी फसल को सही समर्थन मूल्य पर बेच सकें। इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से भी एक समाधान खोजने की अपेक्षा की जा रही है, ताकि किसान अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकें।
इस परेशानी के बीच, शाहपुर के किसान आशा करते हैं कि शासन उनकी समस्याओं का समाधान करेगा, ताकि उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।
*इनका कहना है*
ई उपार्जन पोर्टल द्वारा ही 25 जुलाई से इस प्रक्रिया को रोका गया था, संभवत एक-दो दिन में स्लाट बुक करने की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है।
*विनय भोयरे उपार्जन प्रभारी मार्कफेड बैतूल*







