प्रदीपन संस्था एक्सेस टू जस्टिस परियोजना बैतूल व आरपीएफ के सयुंक्त तत्वावधान मे आमला रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया
आमला। प्रदीपन संस्था एक्सेस टू जस्टिस परियोजना बैतूल एवं थाना आरपीएफ आमला के साथ में विश्व मानव दूरव्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान जो 15जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा। उसी तारतम्य मे आमला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ में मानव दूरव्यापार पर चर्चा की जिसमें आरपीएफ उपनिरीक्षक वीरेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि अभी मानव दूरव्यापार बहुत बढ़ता जा रहा है जिसमें की बच्चों को और महिलाओं को बहला फुसलाया कर और नौकरी का झांसा देकर ले जाया जाता है और उनको किसी भी प्रकार से शोषण जैसे देह व्यापार, शरीर के मुख्य अंगो को बेच दिया जाता है और बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाते है। वही प्रदीपन संस्था से ज्योति बागवे के द्वारा बताया गया कि अगर कोई बच्चा या महिला आपको संदिग्ध अवस्था में मिलता है तो आप तुरन्त चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर के सूचना दे ताकि उनकी तुरन्त मदद हो सके।
आमला रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त कुमार कुरूप एवं आमला आरपीएफ थाना प्रभारी हरिमोहन निरंजन के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक वीरेश उपाध्याय एवं आरक्षक भैय्यालाल यादव ने प्रद्दीपन संस्था बैतूल के राकेश मन्नासे एवं ज्योति बागवे के साथ मिलकर यात्रियों को मानव तस्करी के संबध में उक्त जानकारी देकर बताया एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।







