सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत शिक्षको का रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित

घोड़ाडोंगरी । जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित ‘सक्षम’ जीवन कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी में एक दिवसीय शिक्षक अभिविन्यास (रिफ्रेशर) प्रशिक्षण का सफल आयोजन दिनांक 30 जुलाई को सुबह 10:00 से शाम 5 बजे तक बैचवार हुआ जिसमे इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वर्ष 2 के मॉड्यूल की नवाचारों एवं उद्देश्यों से शिक्षकों को परिचित कराना था।

प्रशिक्षण की शुरुआत मीना सातनकर द्वारा प्री-टेस्ट से हुई, जिसके बाद वर्ष 1 एवं वर्ष 2 के मॉड्यूल की संरचना एवं मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर गरिमा पंवार और पूर्व वर्षों की उपलब्धियों और अनुभवों का विश्लेषण प्रस्तुत किया।
मास्टर ट्रेनर निरंजन कुमार माखल साथ जेंडर समानता और बाल संरक्षण के महत्व पर विशेष सेशन के माध्यम से शिक्षकों की समझ विकसित की। बाल दुर्व्यवहार के प्रकार व रोकथाम हेतु प्रभावी कदम भी सुझाए गए।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक निष्ठा सौदावत ने जीवन कौशल सत्रों का व्यवहारिक प्रदर्शन कर शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। विद्यालय में ‘मेरी सीख का कोना’, ‘सक्षम वॉल’, ‘बिहेवियर मैनेजमेंट सिस्टम’ जैसे नवाचारों को लागू करने हेतु मार्गदर्शन किया और 11 जीवन कौशलों की मेहता और बारीकियां पर चर्चा की गई।

सभी शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि जीवन कौशल सत्रों का संचालन गुणवत्ता पूर्वक करें साथ ही इन नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से कार्यान्वित करें और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।
यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे ‘सक्षम’ कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन को मजबूती मिली। इस कार्यक्रम दौरान प्रभारी प्राचार्य जी.पी.डेहरिया उपस्थित रहे।