सारनी। सरस्वती विद्या मंदिर सारणी में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा *छात्र परिषद* का गठन किया गया । भैया – बहनों द्वारा अपनी कक्षा का मॉनिटर नायक का चयन किया फिर सभी नायकों ने मिलकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, सेनापति,
आदि पदों पर वोटिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर पदाधिकारी का चयन किया ।
अध्यक्ष= श्रद्धा विश्वकर्मा
उपाध्यक्ष शीतल डोंगरे
सचिव साक्षी डाली
सहसचिव वर्षा बधाई
कोषाध्यक्ष दिव्यांश राठौर
सदस्य पुनीत डोंगरे, नकुल तोमर ,वैष्णवी नागल ,विनीता ठाकुर, आदि सदस्य निर्वाचित हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य
नितेश नागवंशी निर्वाचन आयोग अधिकारी थे ।
सहयोगी आकाश सोलंकी
पीठासीन अधिकारी मथुरा डायरी, रुपाली जैन, नीता राठौर कल्पना अलग प्रिया सहारे , आशा उपराले , शिखा टैगोर आदि ने बच्चों को चुनाव प्रक्रिया का महत्व समझाया एवं वोटिंग करने में सहयोग प्रदान किया विद्यालय की *बौद्धिक प्रमुख सरिता तिवारी* द्वारा विगत दो दिनों से चुनाव प्रक्रिया की तैयारी कराई जा रही थी। अंत में निर्वाचन अधिकारी नितेश नागवंशी ने विद्यालय के आचार्य परिवारों का चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने पर आचार्य परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं वोटिंग करने वाले सभी कक्षा नायक को धन्यवाद दिया एवं निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी को वर्ष भर विद्या भारती की योजना से कार्य करते हुए अनुशासन एवं संस्कार में वातावरण के लिए सुझाव दिए
विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर एवं समिति के व्यवस्थापक नरेंद्र गुर्जर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बहुत-बहुत
शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।







