विश्व हिंदू परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरी ताकत =जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत

विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अभ्यास वर्ग नगर एवं ग्रामीण का इटारसी द्वारकाधीश मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें नगर इटारसी एवं ग्रामीण की समस्त समितियां उपस्थित हुई केंद्र प्रांत जिला अभ्यास वर्ग के समान ही मोहल्ले स्तर तक के कार्य करता सामाजिक लोगों किस प्रकार का समन्वय सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न किया जा सके और उन तक संगठन द्वारा धर्म एवं देश हित में किए जाने वाले कार्यों की सूचना कार्यशैली पद्धति जानकारी हेतु संगठन ने प्रखंड स्तर के अभ्यास वर्गों की व्यवस्था की है इस अवसर पर प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख श्री शिव राठौर जी सामाजिक एकता पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक सामंजस्य का पाठ पढ़ाया वही अध्यक्ष श्री सुभाष दुबे जी ने नीतिगत कार्यों का विवरण सबके समक्ष रखा वही इस प्रखंड अभ्यास वर्ग में जिले के समस्त प्रखंडों में अभ्यास वर्ग संगठन के आदेश अनुसार करवाने का व्रत लिए जिला मंत्री चेतन राजपूत ने ऊर्जा से उत्प्रोत सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता और सामाजिक लोगों को एकजुट करते हुए संगठन में शक्ति का भाव बताया और कहां कि मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उनके कार्यों में यज्ञ के समान आहुति देने को तैयार हूं वह जिस प्रकार मेरा उपयोग करना चाहे उनके हित एवं धर्म देश लिए कोई भी आहुति देने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे और हिंदुत्व के लिए हमेशा समर्पित रहने बोध कराया मंच संचालन नगर के मंत्री यश शर्मा ने किया और सत्संग के माध्यम से एकजुट रहने की बात कही आभार प्रदर्शन नगर संयोजक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संदीप यदुवंशी ने किया