ग्राम मोरखा में नवांकुर सखियों को किया फलदार एवं औषधि पौधे का वितरण*
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला के सेक्टर मोरखा नवाकुर संस्था नगर विकास प्रशफूटन समिति आमला की नव अंकुर सखी हरियाली यात्रा के तहत विकासखंड आमला के सेक्टर क्रमांक 5 के ग्राम मोरखा में हरियाली उत्सव यात्रा का आयोजन किया गया
उद्देश्य था पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण नवाकूर सखियों
जिसमें ग्राम की नवाकुर सखियों की सहभागिता को बढ़ावा देना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें जनप्रतिनिधि किशन रघुवंशी, सरपंच आनंद बिहारे, उप सरपंच देवी सिंह रघुवंशी, साहू समाज अध्यक्ष मोहन साहू,कैलाश साहू,एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे हरियाली यात्रा में गाजे बाजे के साथ महिलाएं एवं बच्चे जनप्रतिनिधि गण सभी ने पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के 201 पौधे और 11-11 बेल के बीच नवाकुर सखियों को भेंट किया तथा उनसे अपील की गई की एक पौधा मां के नाम अपने घर आंगन परिसर में रोपे और उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करें
ताकि भविष्य में वह पौधा एक विशाल वृक्ष का आकार ले सके जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा जिससे पर्याप्त मात्रा में पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा बरकरार रहेगी कार्यक्रम में ग्राम के जनपद पंचायत आमला उपाध्यक्ष किशन रघुवंशी सरपंच श्री आनंद बिहारे उपसरपंच देवी सिंह रघुवंशी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वय श्री अरविंद माथनकर सेक्टर की संस्था मां रेनूका पर्यावरण विकास समिति बोरी खुर्द के अध्यक्ष लखन यादव एवं मेंटर् नितेश साहू,तथा कुलभूषण ,
मनोज विश्वकर्म,प्रवीण रघुवंशी सहित बी एस डब्लू की अनेक छात्राएं नवांकुर सखी भानू मति साहू, स्नेहा साहू, कल्पना साहू नविता साहू, अस्मिता रघुवंशी, योगिता साहू, अंकिता रघुवंशी, संगीता पाल,आदि महिलाएं शामिल रही कार्यक्रम की सफलता का आभार व्यक्त अरविंद माथनकर ने किया







