*मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक का हुआ आयोजन*

 

*जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह और ब्लाक अध्यक्ष विजय गायकवाड़ ने वितरित किए कार्ड*

आठनेर /मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई आठनेर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार गायकवाड़ म्यूजिक क्लास में किया गया । श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय गायकवाड़ ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष संगठन में पंजीकृत सदस्यो के नवीन आईडेंटी कार्ड बनाए जाते है और संगठन में नए सदस्यो को भी जोड़ा जाता है आठनेर नगर सहित क्षेत्र में सक्रीय सत प्रतिशत पत्रकारगण संगठन से जुड़े है

जिनके कार्ड वितरण और संगठनात्मक योजना को लेकर रविवार जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की उपस्थिति में बैठक संपन्न मे हुई। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह जी ने बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर बताया की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान कर पत्रकार साथियों को संघ से जोड़ा जाता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसके तहत बैतूल जिले के प्रत्येक ब्लॉक में नवीन सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया है। संगठन तो पूरे प्रदेश में बहुत सारे हैं लेकिन मध्यप्रदेश श्रमजीवी संगठन मध्य प्रदेश का पहला ऐसा संगठन है। जो पत्रकार हितों में पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है। और जिसका मध्यप्रदेश श्रम विभाग द्वारा जिसका पंजीयन है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को समय-समय पर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के नेतृत्व में शासन एवं‌ प्रशासन के समक्ष उठाकर पत्रकारों की आवाजों को बुलंद करता रहा है‌। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आंदोलन का परिणाम है कि आज पत्रकारों को बहुत सारी सुविधाएं मुहिया हो रही है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय सोनी विलास खातरकर मुकेश सोनी ने भी बैठक को संबोधित किया

मंच संचालन विशाल पिपरोले द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में वरिष्ट पत्रकार विलास खातरकर ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर संघ के जिला उपाध्यक्ष विलास चौधरीजिला सचिव भीम बहादुर थापा धर्मेंद्र राय आठनेर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद गायकवाड कमलाकर तायड़े मुकेश सोनी इरशाद काज़ी धर्मेंद्र पाटणकर आशीष बर्थडे ऋषभ अवस्थी प्रकाश आवठे मौजूद रहे ।