*नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन*

प्रमोद सूर्यवंशी

आमला वि.ख. के सेक्टर क्रमांक 1 में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन ससाबड़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुभाष घीडोड़े सरपंच ग्राम पंचायत ससाबड़ ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती देवकी हरी यादव (जिला पंचायत सदस्य ) , श्री नरेंद्र गढ़ेकर ( जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ) , विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र प्रसाद सोनी (जिला समिति सदस्य जन अभियान परिषद) ,श्री राजेंद्र सोनपुरे (भूतपूर्व सैनिक ) ,श्री नरेश हारोड़े द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।अतिथि स्वागत के पश्चात अभियान के स्वरूप का वाचन घनीराम गढ़ेकर (परामर्शदाता ) द्वारा प्रस्तुत किया गया ।मुख्य अतिथि द्वारा स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर उनमें पर्यावरण के लिए अपनत्व का भाव जागरण करने की पहल को अभिनव प्रयोग बताया ।

विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र गढ़ेकर ने परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के माध्यम से परिवार और समाज में पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि को प्रोत्साहित करने के लिए महिला शक्ति को नवांकुर सखी अवधारणा से जोड़ने के कार्य को बहुत अद्भुत और प्रेरक बताया । विशिष्ट अतिथि श्री नरेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा परिषद के नवांकुर सखी योजना के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान द्वारा जल संरक्षण के कार्यो का भी उल्लेख किया गया । कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया । अतिथियों के उद्बोधन के बाद कलश यात्रा के पश्चात मातृ-शक्तियों को पौधा वितरण किया गया । पेड़ , जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले अच्छे लोगों का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उत्साह के साथ उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रीना इंदौरकर द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अर्पणा चौरे (सह सचिव )द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सचिव मनोज गढ़ेकर ,चंद्रकिशोर नरवरे , सरिता विश्वकर्मा , गणेश सूर्यवंशी , विजय पवांर , सतीश चौहान ,इंद्रपाल पुंडे , अनिल सिमैया , प्रमोद सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा ।