घोड़ाडोंगरी, 25 जुलाई 2025 – नशा मुक्ति अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र, बेहड़ी ढाना में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी श्रीमती आम्रपाली दहाड़ ने सहभागिता की।
चौकी प्रभारी महोदय ने उपस्थित जनसमुदाय को नशे की रोकथाम एवं इससे होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है और इससे बचना क्यों आवश्यक है।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती शशिप्रभा एक्का ने भी नशे के विरुद्ध अपनी बात रखते हुए इसके स्वास्थ्य व सामाजिक नुकसान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अनामिका छारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, तथा स्थानीय वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।
सभी ने नशा मुक्ति हेतु समाज में जागरूकता फैलाने एवं सहयोग देने का संकल्प लिया।
Comments are closed.