कजरी बिरहा समारोह का विधायक के हस्ते रंगा रंग समापन

 

मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोजपुरी साहित्य अकादमी का सफल आयोजन के लिये बधाई- डा० योगेश पण्ड्राग्रे

सारनी!मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा
महेंद्र मिसिर स्मृति एवं कजरी बिरहा समारोह के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन की साँस्कृतिक संध्या स्थानीय अंबेडकर भवन न्यू मार्केट पाथाखेड़ा सारणी में आमंत्रित दर्शकों बीच शुरू हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथी आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे डब्लू सी एल के मुख्य महाप्रबंधक महापात्रा, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ बसंत कुमार राय नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह सारनी एसडीओपी प्रियंका करचाम नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,भारतीय मजदूर संघ महामंत्री प्रमोद सिंह वरिष्ट समाजसेवी ए एन सिह, नायाब तहसीलदार संतोष पथोरिया,श्रमीक नेता भरत सिह मण्ड़ल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, दिपक सिनोटिया की गरिमामयी उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ! आमला सारनी विधायक डॉ योगेश पण्ड्राग्रे ने संबोधित करते हुए कजरी वीरह समारोह मैं उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा की नगर पालिका क्षेत्र मे सभी धर्म जाति के लोग निवास करते हैं इसलिए इसे मिनी इंडिया कहा जाता है सभी लोग मिलकर जुलकर एक दूसरे के कार्यक्रम में बढ़-चढ कर भाग लेते है भोजपुरी समाज द्वारा भव्य छट पूजा सतपुड़ा डेम सारनी मे मनाया जाता है जिसे सफल बनाने मे शासन प्रशासन का सहयोग रहता है छठ घाट के सीढ़ीयो के निर्माण व सौर्न्दयी करण के कार्यों का करोड़ो स्पये के टेन्डर जारी कर दिया गया है मैं भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा महेंद्र मिसिर स्मृति एवं कजरी बिरहा समारोह का आयोजन मेरे विधानसभा क्षेत्र में कर रही है उसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को धन्यवाद देना चाहता हूं पिछले 6 वर्षों से कोयलांचल क्षेत्र मे कार्यक्रम का आयोजन कर रही है! व के मुख्य महाप्रबंधक में भोजपुरी समाज को संबोधित करते हुए कहा की ऐसे आयोजन से क्षेत्र में सभी समाज के बीच सौहादय पूर्ण वातावरण निर्मित होता है एक दूसरे धर्म के प्रति सदभावना रहती है नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने संबोधित करते हुए कजरी बिरहा समारोह में सफल बनाने में जिला प्रशासन नगर पालिका सारनी भोजपुरी एकता मंच,डब्लू सी एल, एमपी जीसीएल सारनी के विशेष सहयोग से सफलता पूर्वक आयोजन हो रहा है जो सराहनीय है! भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने कजरी बिरहा समारोह के सफल आयोजन के लिये मध्य प्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए आमला सारनी विधायक डा योगेश पण्ड्राग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार परिषद की सभी पार्षद गणो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनकी वजह से छठ घाट मे सिढियो का निर्माण पेविंग ब्लाक लायंटिंग व सौर्न्दयी करण का टेन्डर जारी हो गया है परिषद ने रेट पास कर सराहनिय कार्य किया भोजपुरी समाज उनका आभार प्रकट करती है!
समारोह के दूसरे दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आरंभ पटना से पधारीं सुविख्यात भोजपुरी लोक गायिका रंजना झा के कजरी गायन से हुआ आपने वर्षा ऋतु में गाये जाने वाले कजरी गीत और महेन्द्र मिसिर की रचनाओं को प्रस्तुत कर दर्शकों के बीच आनंद की वर्षा की रंजना झा एक कुशल शास्त्रीय गायिका और बिहार के भोजपुरी लोक संगीत की प्रतिभा संपन्न गायिका हैं। वह लंबे समय से आकाशवाणी की ‘ए’ ग्रेड की कलाकार हैं। रंजना झा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान पारंपरिक साहित्य और संगीत की उनकी समझ और उनकी उच्च-गुणवत्तापूर्ण संगीत प्रस्तुति है। इनके साथ संगत कलाकार तबला पे पवन कुमार मिश्र
बांसुरी पर आर्यन शंखवार
परकसन पर दिव्य चेतन
रंजना झा और साथी कलाकारों की सांगीतिक प्रस्तुति के पश्चात अगली प्रस्तुति थी-

सबेरा कला केन्द्र पटना के कलाकारों की…..
इस नृत्य दल में शामिल वर्षा कुमारी, प्रतीक्षा रानी, शाम्भवी सिंह, ऋशु कुमारी, अनन्या शर्मा, शौम्या श्री और ओमप्रकाश ने वर्षा के उल्लास को अपने आकर्षक लोक नृत्य के माध्यम से व्यक्त किया…
परंपरागत गीतों पर नृत्य
प्रस्तुति में पहले कजरी नृत्य- ‘कईसे खेले जईबे सावन में कजरिया बदरिया घिर आयी ननदी’ प्रस्तुत किया उसके बाद मुखौटा नृत्य, झिझिया नृत्य, कजरी नृत्य और जट-जटिन नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया….
मंच संचालन आकाशवाणी भोपाल के वरिष्ठ उद्घोषक डॉ. अरविन्द सोनी ने किया ।
भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के इस प्रतिष्ठित आयोजन में सहयोगी थे स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका परिषद, भोजपुरी एकता मंच, डब्ल्यू. सी. एल. एवं एम. पी. पी. जी. सी. एल. – पाथाखेड़ा, सारणी (बैतूल)
दर्शकों की संख्या को देखते हुए सभागार के बाहर बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया ।संयोग और वियोग श्रंगार के कजरी गायन से उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया ।