साप्ताहिक बाजार में जिम्मेदार देख रहे तमाशा: व्यापारियों की तू तू में मैं
दुकान में ही खड़ा कर रहे आटो, दूसरे व्यापारी हो रहे परेशान,हटाने का कहो तो करते है झगड़ा देशावाड़ी, रानीपुर, बाँसपुर में परेशान है लोग
साप्ताहिक बाजारों में जिम्मेदार ग्राम पंचायत के नुमाइंदों की भूमिका केवल बाजार वसूली तक की दिखाई देती है । व्यवस्थित बाजार लगे इसको लेकर बाजार लगते समय जिम्मेदार गायब रहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में कई ढीठ व्यापारियों के कारण साप्ताहिक बाजारों में व्यापारियों के बीच आपसी तू तु – मै मैं, गाली-गलौज और लड़ाई झगड़ा तक सामने आ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और अन्य लोग अपने गांव में व्यवस्थित बाजार लगे इसको लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं ।
व्यवस्थित बाजार लगे और ग्राहकों और व्यापारियों को कोई परेशानी ना हो। इसके लिए बाजार लगते समय जिम्मेदार सरपंच सचिव को बाजार क्षेत्र में घूम कर अव्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने वाले व्यापारियों को सख़्त हिदायत देनी चाहिए कि वह ज्यादा रोड पर नहीं फैले और अपने वाहन दुकान में ही खड़े ना करें।
लेकिन कई व्यापारी ऐसे हैं की दुकान भी लगा लेते हैं और दुकान के बाजू में है अपने वाहन खड़े कर लेते हैं। जिससे अन्य व्यापारियों को परेशानी होती है । जब दूसरा व्यापारी वहा दुकान लगाना चाहता है और उन्हें आटो हटाने के लिए कहता है। वह बहस करते हैं कि मेरी आटो मेरी दुकान में ही खड़ा होगा। ऐसे व्यापारियों के कारण अन्य व्यापारियों को परेशानी हो रही है और बाजार में व्यापारियों में लड़ाई झगड़ा तक देखने में आ रहे हैं।
लेकिन अपने गांव में बाजार लगाने वाले जिम्मेदार व्यवस्थित बाजार लगे इसको लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं उठा रहे हैं। बाजार वसूली करने आने वाले ग्राम पंचायत के नुमाइंदे किसी भी तरह की समस्याओं का निराकरण करने की बजाय चुपचाप निकल लेते हैं कई बाजार में कीचड़ मचा हुआ है लेकिन इस और भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की भूमिका जीरो दिखाई देती है।







