*” पुष्प वर्षा से कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत “*

 

* सिद्ध पीठ हिंगलाज पंहुचा कावड़ जत्था *

परासिया :- शिव मन्दिर में अनुष्ठान कर सनातन प्रेमियों द्वारा भव्य कावड़ यात्रा परासिया से हिंगलाज

माता मन्दिर में लिए निकाली गई। कावड़ यात्रा का मुख्य मार्गों में जगह जगह पुष्प वर्षा कर भोले नाथ के भक्तो का भव्य स्वागत नगर वासियो द्वारा किया गया। कावड़ यात्रा में सैकड़ो भक्त कन्धो में कावड़ लिए शिव मन्दिर से पूजा अर्चना कर हिंगलाज माता मन्दिर के लिए रवाना हुए। कावड़ यात्रा में भोले बाबा की भव्य झांकी नृत्य – गीत करते हुए भक्तो तथा नगरवासियो का मन मोह रही थी। पुलिस थाना चौक में नगर वासियो द्वारा पुष्प बौछार कर प्रसाद वितरण कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। थाना चौक में व्यापारी मंडल में अलावा सनातन प्रेमियों ने झांकी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।

सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमे नगर की महिला पुरुषो के अलावा अनेको गण मान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्व नाथ ओकटे, सुरेश कपाले विधायक सोहन बाल्मिक, जनपद उपाध्यक्ष जमील खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल राय, गोविन्द बिजोलिया, वीरबहादुर सिंह, हरि वर्मा, हरि प्रसाद गुड्डा, विजय बहादुर सिंह, महिला साध्वी महिला शिव भक्त सेकड़ो की संख्या की शामिल हुए। नृत्य गान के साथ भोलेनाथ की सुंदर झांकी की जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। झांकी शिव मन्दिर से प्रारम्भ होकर थाना चौक, मंगली बाजार, चांदामेटा नगर, सिंह वाहिनी चौक बड़कुही भमोड़ी, भाजीपानी, इकलेहरा, अम्बाडा से होते हुए सिद्ध पीठ धाम हिंगलाज मन्दिर पहुंची, जंहा कावड़ियों द्वारा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर माता रानी दरवार में कावड़ जल से आराध्य देव का जलाभिषेक किया गया

तत्पश्चात पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में अघोरी पंथ समाज द्वार गुरु पूर्णिमा एवं श्रवण मास पर 33 करोड़ अखण्डया जाप कर धर्म गुरु के सानिध्य में किया गया। क्षेत्र की खुशहाली एवं प्रगति को लेकर अघोरी पथ द्वारा अखण्डया जाप कर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे रोपण किया गया जिसमे नगर वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।