*”प्रतियोगिता की मैजवानी करेगा पाथाखेड़ा”*

 

“वेकोलि अंतर क्षेत्रीय कैरम, चेस ब्रिज प्रतियोगिता ”

परासिया :- वेकोलि मुख्यालय नागपुर द्वारा वर्ष 2025 के लिए अंतर क्षेत्रीय कैरम, चेस एवं

ब्रिज प्रतियोगिता की मेजवानी पाथाखेड़ा एरिया को दी गई है। प्रतियोगिता पाथाखेड़ा में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता में पेंच एरिया, कन्हान एरिया, नागपुर एरिया, उमरेर एरिया, माजरी एरिया, वणी नार्थ एरिया, चन्द्रपुर एरिया, बल्लारपुर, सी.डब्ल्यू. ए. तड़ाली एरिया के अलावा पाथाखेड़ा एरिया के चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में वेकोलि में कार्यरत कर्मचारी जो उपक्षेत्रीय प्रतियोगिता में चयनित किये गए है अन्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता पाथाखेड़ा में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पेंच एरिया परासिया में आयोजित उपक्षेत्रीय प्रतियोगिता में न्यूटन उप क्षेत्र ने सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी तरह नागपुर एरिया से उपक्षेत्रीय प्रतियोगिता में शतरंज में सिल्लेवाडा उपक्षेत्र का दबदबा कायम रहा, कैरम प्रतियोगिता में सिल्लेवाडा उपक्षेत्र के कैरम प्रतियोगि जयदीप गढवाल व उनके साथियो का सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जो अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता पाथाखेड़ा में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पेंच स्टाप क्लब में आयोजित उपक्षेत्रीय प्रतियोगिता में न्यूटन उपक्षेत्र चेम्पियन रहा। कैरम चेस एवं ब्रिज में चयनित किये गए खिलाड़ियों का वेकोलि अधिकारियो एवं कल्याण समिति के सदस्य द्वारा पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पाथखेडा एरिया को पूर्व से मुख्यालय द्वारा निर्देश जारी कर दिये गए थे।

सभी चयनित खिलाड़ियों को 15 जुलाई शाम तक पाथाखेड़ा एरिया पहुँच कर अपनी उपस्तिथि दर्ज करानी होगी। पाथाखेड़ा एरिया द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराये जाने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। प्रतियोगिता को लेकर वैकोलि खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह नजर आ रहा है।