*पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बेल एवं माचना नदी के उद्गम स्थलों का किया विधिवत पूजन, जल स्रोत संरक्षण का दिया संदेश*
जिले में दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आमला विधानसभा क्षेत्र से निकालने वाली दो प्रमुख नदी बेल एवं माचना के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया ।
ग्राम पंचायत अम्बाडा़ अंतर्गत पंखा से निकल कर आमला नगर समेत पूर्ण विधानसभा क्षेत्र को सिंचित करने वाली बेल नदी एवं ग्राम पंचायत हसलपुर से निकालने वाली संपूर्ण जिले की जीवन रेखा माचना नदी उद्गम स्थल पर पहुंच कर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के साथ मंत्रोचारण के बीच पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन किया । इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख किसन सिंह रघुवंशी वरिष्ठ भाजपा नेता राजा ठाकुर देवकी हरि यादव सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
84 वीं नदी के रूप में बेल एवं माचना नदी उदगम स्थल के पूजन उपरांत अपने उद्बोधन में मंत्री श्री पटेल ने कहा —
> हमने नदियों के जल से तो सरोकार रखा है, परंतु उनके स्रोतों की अनदेखी की है। जल स्रोतों के सूखने के पीछे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई एवं मनुष्य के स्वार्थ प्रमुख कारण हैं। जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है यह कार्य हमें अपनी अगली पीढ़ी के लिए करना है नही तो वे नदियों को केवल किताबों में ही देख पाएगी।
> नदी का उद्गम स्थल अत्यंत पवित्र होता है, वहां अपूर्व ऊर्जा का प्रवाह स्रोत है । नदियों के किनारे वृक्षों की उपस्थिति से इस ऊर्जा का संरक्षण होता है। अगर हम नदियों में गंदगी न डालें, तो उन्हें अलग से बचाने की आवश्यकता ही नहीं होगी – वे स्वयं अपनी शुद्धि करती हैं।”
मंत्री श्री पटेल ने “जलगंगा अभियान” की भी सराहना की और इसे जल संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नदी किनारे वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण को एक संस्कार बनाएं, जिससे हमारी सांस्कृतिक परंपराएं और प्रकृति दोनों सुरक्षित रहें।
इस से पूर्व आमला पहुंचने पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में मां माचना जन्मोत्सव एवं जीर्णोद्धार समिति सदस्यों एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
एक दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यरत पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण गण उपस्थित रहे।







