गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला बैतूल द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।

बैतूल/सारनी

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला बैतूल द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिया गुरुओं को अंग वस्त्र, नारियल,सम्मान पत्र और लिया आशीर्वाद।

सम्मानित गुरु सीताराम जी बैकुंठ धाम मंदिर,
गुरुदेव रमेश मालवीय जी शिक्षक
गुरु संतोष शर्मा जी कल्याड़ेश्वर शिव मंदिर सारनी और महंत चेतन महाराज ।

आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन सारणी जिला बैतूल आपको सम्मानित करते हुए गौरव का अनुभव कर रहा है। आपके माध्यम से जहां शिक्षा ,संस्कार और सेवा में फैला अंधकार तो मिटता ही है।

वही हम सभी को ज्ञान ,सेवा और संस्कार के महत्व का बोध होता है।हम कृतज्ञ हैं कि
आप सभी गुरुजनों का जिन्होंने हमारे जीवन में अपने मार्गदर्शन से उजियारा भरा है।
आज जब समाज एक नए युग की ओर बढ़ रहा है तो समाज का वास्तविक उत्थान शिक्षा, एकता और आत्म बल के माध्यम से यह संभव है और आपके मार्गदर्शन और शिक्षा के साथ ही आशीर्वाद के बल पर ही या संभव है ।

आप सभी गुरु जनों के चरणों में प्रणाम करते हुए इस गुरु पूर्णिमा पर आप सबके आशीर्वाद के आकांक्षी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ,जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला संयुक्त सचिव पवन चौरसिया ,जिला उप संगठन मंत्री यमल शर्मा ,जिला उप महामंत्री मुकेश सोनी, जिला उप महा सचिव रवि पाटेकर, डाल सिंग ठाकुर साहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।