गायत्री परिवार द्वारा घोड़ाडोंगरी नगर में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा घोड़ाडोंगरी नगर में खेड़ापति माता मंदिर पर परिजनों ने यज्ञ के साथ गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माताजी का पूजन अर्चन कर कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर 11 बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार भी कराया एवं माता खेड़ापति मंदिर के पुजारी श्री हरी भाऊ जी का सम्मान राजेंद्र

मालवीय राजेश अग्रवाल एवं परिजनों द्वारा दुपट्टा श्रीफल द्वारा किया गया । श्री पाटणकर ने बताया न कि महिला मंडल द्वारा 40 दिवसीय साधना का संकल्प भी दिलाया जो की 10 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 अगस्त को समाप्त होगा जिसमें परिजनों द्वारा प्रतिदिन 30 माला गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा। कार्यक्रम में विवेक खंडेलवाल जी खेमराज पवार वासुदेव नागले संतोष सोनी सुनील शर्मा महिला मंडल का सहयोग रहा