घोड़ाडोंगरी । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ 2023 पर आधारित विषयवार पेडागोजी की समझ विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 03/07/2025 से 10/07/2025 तक गणित,विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय के माध्यमिक स्तर के शिक्षको को दो-दो दिवस का प्रशिक्षण प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण घोड़ाडोंगरी के बीआरसी प्रशिक्षण हाल मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण मे मुख्यतः पाठ्यक्रम मे हुए नये बदलाव से शिक्षको को परिचित कराते हुए उपयुक्त शिक्षण विधि का उपयोग कर बच्चो को पाठ्यक्रम का ज्ञान के साथ साथ बच्चो को जिम्मेदार नागरिक बनाने एवं उनके नैतिक मूल्यो का विकास किस प्रकार किया जाए पर जोर दिया गया। विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री प्रकाश चन्द्र बोस के द्वारा बताया गया कि एन ई पी 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतू वैज्ञानिक तरिके से तैयार किए गए पाठ्यक्रम को सहज एवं रोचक तरिके से पढाने एवं बच्चो के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया
‘जो निश्चित रूप से शिक्षको के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगा प्रशिक्षण मे 205 शिक्षको के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी शिक्षको ने प्रशिक्षण को व्यवहारिक एवं उपयोग बताया। प्रशिक्षण मे प्रशिक्षण प्रभारी सुनील वरकड़े ‘बीएसी मुकेश सरियाम बीआरसी कार्यालय स्टाप एवं मास्टर ट्रेनर्स का विशेष सहयोग रहा।







