शासकीय हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला बाँसपुर हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

 

शासन के आदेशानुसार हाई स्कूल बाँसपुर एवं माध्यमिक शाला बाँसपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर माध्यमिक शाला के प्रांगण में मनाया गया सर्वप्रथम सरस्वती पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ | उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा अपने शिक्षको को पुष्प गुच्छा एवं माला द्वारा सम्मानित किया गया तत पश्चात् उपस्थित शिक्षको द्वारा गुरु पूर्णिमा एवं गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया एवं छात्र छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में गीत कविता अदि प्रस्तुत किये गए

कार्यक्रम के पश्चात् समस्त हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं को खीर वितरित की गई कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री एम. एल. अहाके, वरिष्ठ शिक्षक श्री टी. के. वर्मा, श्री तिवार सिंह काजले, श्री दशरथ धुर्वे, श्री दीपक अहिरवार, श्री संजीव प्रजापति, श्री संजय वर्मा, श्रीमती रुकमा ईवने, रागिनी वर्माअ,, श्रीमती जितो धुर्वे, श्रीमती रक्षा प्रजापति