जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बैतूल ग्राम पंचायत ससाबड के संयुक्त तत्वाधान में 300 पौधे का रोपण किया किया गया इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रमुख कैप्टन सुमित सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में जितने पेड़ काटे जाते हैं उसका एक प्रतिशत भी पौधारोपण नहीं होता यदि इस पृथ्वी को बचाना है तो पौधारोपण कार्यक्रम करने से काम नहीं चलेगा उन पौधों का पालन पोषण और परिवार का सदस्य जैसा माहौल देना होगा मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इस गांव की पहाड़ी को हरा भरा करने का अवसर सैनिक अधिकारी श्री द्विवेदी जी अखिल विश्व गायत्री परिवार श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन पर्यावरण प्रेमी जागरुक ग्रामीण सरपंच के सहयोग से प्राप्त हुआ रिटायर्ड सैनिक संघ के सदस्यों अखिल विश्व गायत्री परिवार के श्रम दानी सहित बड़ी संख्या में
पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे कार्यक्रम की दौरान बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा हुई उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया सभी पर्यावरण प्रेमी ग्राम अंधारिया देवतालाब पर पौधारोपण के लिए पहुंचे तुलसी के 11 पौधे लगाकर आषाढी एकादशी का पर्व मनाया गया







