*शक्तिसंवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और वृक्षगंगा अभियान से रेल्वे स्टेडियम का होगा
*शक्तिसंवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और वृक्षगंगा अभियान से रेल्वे स्टेडियम का होगा कायाकल्प लगेंगे 108 छायादार*
*ए डी एन पाटिल जी के सेवानिवृत्ति पर पौधे लगाकर सम्मान किया*
आमला – शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय यज्ञ 19 से 22 दिसंबर 2025 के प्रयाज क्रम में पौधरोपण संपन्न हुआ। रविवार को रेलवे स्टेडियम में संपन्न पौधरोपण कर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने चलाया वृक्षगंगा अभियान एवं विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि अनिल कुमार पाटिल एडीईएन एवं मदन मोहन कटियार
प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला, नितिन गाडरे नगरपालिका अध्यक्ष आमला,एस के गुप्ता स्टेशन प्रबंधक रेलवे आमला,मुकुंद जोशी सेवानिवृत रेलवे अधिकारी नागपुर एवं विजय सिंह सोलंकी वैज्ञानिक साउथ कोरिया सम्मिलित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे कालोनी आमला की पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने की।अतिथियों ने अपने ओर से एक ढ्रीगार्ड पीपल के पौधे के साथ स्टेडियम में लगाया । गायत्री परिवार उपजोन समिति के सदस्य शिशुपाल डढोरे एवं मनोज विश्वकर्मा ने पौधारोपण के बाद विचार गोष्ठी का संचालन किया।इस अवसर पर पार्षद ओमवती विश्वकर्मा, पार्षद पदमा भंबरकर,पार्षद काशीबाई शेषकर, श्रीमती पाटिल मैम,श्रीमती जोशी मैम सहित गायत्री परिवार महिला मंडल की श्रद्धा मालवीय, माधुरी मालवीय, पुष्पा साहू, वंदना डढोरे, कविता सूर्यवंशी, पार्षदविद्या मालवीय, संगीता कनौजिया ज्योति सोलंकी ने पौधारोपण कर नगर को हरा भरा करने का संकल्प लिया। एडीईएन ए के पाटिल ने कहा कि
यह कार्यक्रम मेरे जीवन का यादगार पल रहेगा जब इतनी बारिश के बाद भी हम सब ने पौधारोपण में समयदान और श्रमदान दिया। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने भारत सरकार के कार्यक्रम अनुसार एक पेड़ मां के नाम पर चर्चा करते हुए बताया की वेदो में लिखा है जो प्रकृति की जो रक्षा करतें है प्रृकति भी उनकी रक्षा करती । नागपुर से पधारे रेलवे अधिकारी मुकुंद जोशी ने कहा कि आमला में रेलवे,नगर पालिका,गायत्री परिवार और स्थानीय जन के साझा प्रयास से इस प्रकार का आयोजन आमला की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है इस प्रकार के आयोजन प्रशंसनीय ह,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि हम नगर में पौधारोपण जागरूकता अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी बी पी धामोडे ने उपस्थित परिजनों का आभार व्यक्त किया। रविवार को संपन्न हुए
पौधारोपण में कृष्णलीला फाउंडेशन के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र उपाध्याय, जन अभियान परिषद आमला के अरविंद माथनकर, मेंटर्स अरविंद पाटनकर,नितेश साहू, रेलवे तथा नगर पालिका के कर्मियों ने पौधारोपण किया। नगर विकास प्रफूटन समिति आमला और एन जी ओ संचालक ममता बचले भावना और बंशीलाल मालवीय ने श्रमदान किया रविवार को संपन्न हुए पौधारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार के ट्रस्टी के के सूर्यवंशी,जिला युवा प्रकोष्ठ के निलेश कुमार मालवीय, नर्मदा प्रसाद सोलंकी, बोरदेही से राजेश मालवी, कुलदीप बिंजवे, ऋषभ पवार, अशोक पाल, अमित मालवीय तथा नगर के परिजन शामिल हुए।
तेज बारिश के बीच भीगते हुए सभी ने वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया।कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा नगरपालिका की वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा का सम्मान किया।इस अवसर पर दक्षिण कोरिया से पधारे विजय सिंह सोलंकी भी इस कार्यक्रम ने पधारे तथा उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को सराहा।कार्यक्रम में नगर पालिका आमला के प्रकाश देशमुख, उल्लास जोशी,अमरदीप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सभी ने सार्थक बनाया ।







